प्रभास की ‘स्पिरिट’ के लिए मेकर्स ने रखी बड़ी शर्त
साउथ सुपरस्टार प्रभास की अगली बिग बजट फिल्म स्पिरिट को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। 300 करोड़ के भारी भरकम बजट में बन रही इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। उनके भाई और फिल्म के निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा ने हाल ही में खुलासा किया कि स्पिरिट की शूटिंग सितंबर 2025 से शुरू होगी और यह शेड्यूल लंबा चलेगा।
दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने प्रभास के सामने एक बड़ी शर्त रखी है। फिल्म की टीम चाहती है कि जब प्रभास स्पिरिट की शूटिंग शुरू करें, तो वे पूरी तरह से इसी प्रोजेक्ट को समर्पित करें। यानी शूटिंग के दौरान वे किसी अन्य फिल्म या प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ सकते। इससे पहले वे अपने बाकी बचे कार्य पूरे कर लेंगे। यह प्रतिबद्धता फिल्म के विज़न और क्वालिटी को बनाए रखने के लिए ज़रूरी बताई जा रही है।
फिल्म में प्रभास के साथ पहली बार अभिनेत्री तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। पहले इस भूमिका के लिए दीपिका पादुकोण को चुना गया था, लेकिन कुछ कारणों से वह प्रोजेक्ट से बाहर हो गईं। इसके बाद तृप्ति को मौका मिला, जो उनके करियर के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। स्पिरिट न सिर्फ प्रभास के फैंस के लिए एक बड़ी सौगात होगी, बल्कि यह साउथ इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनने जा रही है।
- desk
- क्या आप भी गैस की आंच पर सीधे सेकते हैं रोटी? अनजाने में शरीर में पल रहा है कैंसर का खतरा! October 26, 2026
- 'राहुल गांधी के साथ रहकर सब अपरिपक्व हो गए!' खड़गे के बिगड़े बोल पर प्रह्लाद जोशी का करारा हमला! October 26, 2026
- इश्क करने की रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा! प्रेमी, उसके दोस्त और पिता को निर्वस्त्र कर घुमाया! October 26, 2026
- अल्बानिया में सरकार के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा! भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ राजधानी तिराना में उग्र प्रदर्शन October 26, 2026
- ज्योतिष शास्त्र में महा दुर्लभ 'परिवर्तन योग'! बृहस्पति और बुध की कृपा से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत October 26, 2026
