गर्मियों में कितनी कॉफी पीना सही? विशेषज्ञों की सलाह से जानें जवाब
October 20, 2025
October 21, 2025
सुबह की ताजगी हो या दिनभर की थकान मिटाने का बहाना, कॉफी कई लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई इसे ब्लैक पीता है तो कोई दूध मिलाकर, लेकिन गर्मियों में इसकी लत आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि अधिक कॉफी पीने से डिहाइड्रेशन और एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। तो सवाल यह है—गर्मियों में एक दिन में कितने कप कॉफी सही हैं? आइए, विशेषज्ञों से इसकी पड़ताल करते हैं।
कॉफी में मौजूद कैफीन थकान दूर करने, ऊर्जा बढ़ाने और दिमाग को सक्रिय रखने में मदद करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और सही मात्रा में पीने से वजन नियंत्रण और ब्लड शुगर को संतुलित करने में भी फायदा दे सकती है। लेकिन गर्मी के मौसम में इसकी गर्म तासीर शरीर पर उल्टा असर डाल सकती है।
दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अंकित बंसल कहते हैं, “गर्मियों में कॉफी का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए। इसमें कैफीन डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है, जिससे पसीना बढ़ता है और शरीर में पानी की कमी हो सकती है।”
