IPL 2025 के बाद रोहित शर्मा कराएंगे सर्जरी

टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही एक अहम फैसले की ओर बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित आईपीएल 2025 के बाद हैमस्ट्रिंग सर्जरी करवाएंगे, जिससे वे बीते पांच सालों से परेशान हैं। यह सर्जरी लंबे समय से टलती आ रही थी क्योंकि रोहित लगातार व्यस्त शेड्यूल और कप्तानी के कारण ऑपरेशन नहीं करवा पाए। लेकिन अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद उनके पास रिकवरी के लिए पर्याप्त समय है।

सूत्रों के अनुसार, रोहित शर्मा की यह चोट उनके प्रदर्शन को प्रभावित कर रही थी। सर्जरी के बाद उन्हें 3 से 4 महीने तक रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी, ठीक वैसे ही जैसे 2016 में क्वाड्स टेंडन की सर्जरी के बाद हुआ था। आने वाले महीनों में भारत की कोई निश्चित वनडे सीरीज तय नहीं है और बांग्लादेश दौरा भी अधर में है, ऐसे में यह वक्त ऑपरेशन के लिए सबसे उपयुक्त माना जा रहा है।

रोहित का लक्ष्य साफ है—2027 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का नेतृत्व करना और खिताब जीतना। इसके लिए शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट रहना उनके लिए अनिवार्य है। यह सर्जरी न केवल उनके करियर को लंबा कर सकती है बल्कि भारतीय टीम के लिए भी एक मजबूत नेतृत्व की नींव बन सकती है।

ताज़ा खबर

भारत का परमाणु भंडार 180 पार, SIPRI रिपोर्ट में खुलासा

Air India दुर्घटना: इंश्योरेंस क्षेत्र में सबसे बड़ा क्लेम

शुरुआत में डांस-फाइट में कमजोर थे शाहरुख: जॉनी

लैरी एलिसन ने बेजोस को पछाड़ा, बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर