पेट खो जाए तो मदद करेगा Swiggy Pawlice

फूड डिलीवरी ऐप Swiggy ने अब एक मानवीय पहल करते हुए ‘Swiggy Pawlice’ नामक सेवा शुरू की है, जिसका मकसद है लोगों के खोए हुए पालतू जानवरों को उनके घर वापस पहुंचाना। यह सुविधा खासकर उन पेट पैरेंट्स के लिए बेहद राहत देने वाली है, जो अचानक अपने प्यारे जानवर को घर से गायब पाते हैं और किसी मदद की उम्मीद में भटकते हैं।

इस सुविधा के तहत, अगर आपका पालतू जानवर खो गया है, तो आप Swiggy ऐप पर जाकर उसकी जानकारी दर्ज कर सकते हैं—जैसे नाम, तस्वीर, नस्ल और आखिरी बार कहां देखा गया था। इसके बाद Swiggy के देशभर में फैले 3.5 लाख से अधिक डिलीवरी एजेंट्स को सतर्क कर दिया जाएगा। वे अपने डिलीवरी कार्य के दौरान नज़र बनाए रखेंगे और अगर उन्हें पालतू जानवर दिखता है, तो तुरंत Swiggy की टीम को सूचित करेंगे।

Swiggy की यह Swiggy Pawlice सेवा पेट पैरेंट्स को एक नेटवर्क आधारित सहायता प्रदान करती है, जहां हजारों डिलीवरी कर्मी एक सोशल नेटवर्क की तरह काम करते हैं। यह पहल न सिर्फ तकनीक के मानवीय इस्तेमाल का उदाहरण है, बल्कि एक बड़े सामाजिक बदलाव की ओर भी इशारा करती है, जहां तकनीक संवेदना के साथ काम कर रही है।

ताज़ा खबर

लैरी एलिसन ने बेजोस को पछाड़ा, बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर

तुर्किए की चाल नाकाम, ईरान ने काटा जंगेज़ूर कॉरिडोर

करुण नायर को रिटायरमेंट की सलाह देने वाला था भारतीय क्रिकेटर

PM मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान