CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का बड़ा ऐलान
September 29, 2026

महाराष्ट्र में चुनाव आयोग को लेकर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने मोर्चा खोल दिया है। दोनों भाईयों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च का ऐलान किया। 4 अक्टूबर को मुंबई में विशाल मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च भायखला से शुरू होकर CSMT के सामने स्थित BMC मुख्यालय तक पहुंचेगा। ठाकरे बंधुओं ने चुनाव आयुक्त के विरोध में घोषित CJP के प्रदर्शन को भी समर्थन दिया है।
