छत्तीसगढ़: मतांतरण रोकने के लिए गांवों में ग्राम सभाओं ने लगाए ‘नो एंट्री’ बोर्ड

छत्तीसगढ़: मतांतरण रोकने के लिए गांवों में ग्राम सभाओं ने लगाए ‘नो एंट्री’ बोर्ड

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आदिवासी समाज मतांतरण के विरुद्ध मुखर हो गया है। जिले के जबला गांव में ग्राम सभा ने प्रस्ताव पारित कर गांव में फादर, पास्टर और सिस्टर के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में गांव के बाहर सूचना बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक हैं और गांव में किसी भी प्रकार का मतांतरण नहीं होने देंगे।

जशपुर विधायक रायमुनि भगत के अनुसार, पेसा एक्ट के तहत अधिसूचित क्षेत्र के निवासियों को अपनी संस्कृति के संरक्षण का अधिकार प्राप्त है। इसी अधिकार का उपयोग करते हुए गांवों में चंगाई और प्रार्थना सभाओं के आयोजन पर रोक लगाई गई है। इससे पहले सोगड़ा, चड़िया, डुमरटोली और टेम्पू गांव में भी ग्रामीण इसी तरह के प्रतिबंध लागू कर चुके हैं।

दूसरी ओर, ईसाई आदिवासी संगठनों ने इस कदम का विरोध किया है। संगठनों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। उनका तर्क है कि इस तरह के बोर्ड लगाने से गांवों में सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका बनी रहती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *