ग्वालियर: एच.आर.पी. क्लीनिक में 1271 गर्भवती महिलाओं की जांच, 491 हाई रिस्क चिन्हित

ग्वालियर: एच.आर.पी. क्लीनिक में 1271 गर्भवती महिलाओं की जांच, 491 हाई रिस्क चिन्हित

ग्वालियर जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 25 और 26 नवंबर को 30 सरकारी अस्पतालों में एच.आर.पी. क्लीनिक का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के दौरान कुल 1271 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान 491 महिलाओं को हाई रिस्क (अधिक जोखिम) वाली श्रेणी में चिन्हित किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.एस. सागर ने बताया कि इन क्लीनिकों में महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी, हीमोग्लोबिन और यूरिन सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। हाई रिस्क श्रेणी में पाई गई महिलाओं में से 8 को अस्पताल में भर्ती कराया गया, 137 की अल्ट्रासोनोग्राफी की गई और 24 महिलाओं को आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगाया गया। इस दौरान महिलाओं को फल और पौष्टिक आहार भी वितरित किए गए।

कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए हर माह की 9 और 25 तारीख को ये क्लीनिक आयोजित किए जाते हैं। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चिन्हित हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का प्रसव होने तक निरंतर फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए। ये क्लीनिक जिला चिकित्सालय मुरार, डबरा, भितरवार सहित जिले के विभिन्न सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर संचालित किए गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *