कांग्रेस की बैठक से नदारद रहे 3 जिलाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी ने जारी किए नोटिस

कांग्रेस की बैठक से नदारद रहे 3 जिलाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी ने जारी किए नोटिस

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत की अध्यक्षता में आयोजित जिला अध्यक्षों की बैठक में तीन पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई गई है। बैठक में कांकेर के रवि घोष, अंबिकापुर के बालकृष्ण पाठक और रायगढ़ ग्रामीण के नेगी बिना किसी पूर्व सूचना के शामिल नहीं हुए। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रदेश प्रभारी ने तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों और संगठन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें वोट चोरी के खिलाफ चल रहे अभियान को 15 दिसंबर तक बूथ स्तर तक जारी रखने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं, बिजली संकट और पटवारी हड़ताल जैसे स्थानीय मुद्दों को लेकर भविष्य में आंदोलन तेज करने की योजना बनाई गई है।

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर भी मंथन किया गया। सुखदेव भगत ने कहा कि स्थानीय चुनाव में प्रत्याशियों की सक्रियता और उनकी स्वीकार्यता के आधार पर निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने संगठन में बेहतर समन्वय बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी जनता के बीच बुनियादी मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। बैठक में ऑब्जर्वर के साथ भी संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *