पाकिस्तान: 10 महीने में 84 अल्पसंख्यक महिलाओं और लड़कियों का अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन

पाकिस्तान: 10 महीने में 84 अल्पसंख्यक महिलाओं और लड़कियों का अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक महिलाओं और लड़कियों के अपहरण और जबरन मतांतरण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 10 महीनों में 84 अल्पसंख्यक महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाया गया है। इनमें 49 ईसाई और 35 हिंदू महिलाएं एवं लड़कियां शामिल हैं। पीड़ितों में 43 नाबालिग हैं, जिनमें से छह की उम्र 14 वर्ष से भी कम है।

प्रांतीय आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब प्रांत में सबसे अधिक 47 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 18 घटनाएं केवल लाहौर से जुड़ी हैं। इसके अलावा सिंध में 36 और बलूचिस्तान में एक मामला सामने आया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच अधिकारियों ने ऐसे 515 मामले दर्ज किए हैं, हालांकि वास्तविक संख्या इससे अधिक होने की आशंका जताई गई है।

संगठन ने आरोप लगाया है कि पुलिस और अदालतों की धीमी कार्रवाई के कारण पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। डर और अविश्वास के चलते कई परिवार शिकायत दर्ज कराने से भी बचते हैं। संगठन ने पाकिस्तानी सरकार से इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और नाबालिगों के जबरन धर्म परिवर्तन व विवाह को रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *