अमेरिका में भीषण तूफान का कहर: 9 लाख घरों की बिजली गुल, 400 उड़ानें रद्द

अमेरिका में भीषण तूफान का कहर: 9 लाख घरों की बिजली गुल, 400 उड़ानें रद्द

अमेरिका के पूर्वी तट पर आए भीषण तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पेड़ों के गिरने से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे पेंसिल्वेनिया, मैरीलैंड और वर्जीनिया में करीब 9 लाख घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। खराब मौसम के चलते करीब 400 उड़ानों को भी रद्द करना पड़ा है।

मैरीलैंड में जल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के चलते अधिकारियों ने लगभग 20 लाख लोगों को नल के पानी का उपयोग कम करने की सलाह दी है। तेज हवाओं के कारण सुरक्षा के मद्देनजर कई बड़े पुलों को बंद कर दिया गया है। न्यू जर्सी में गवर्नर ने आपातकाल की घोषणा करते हुए नागरिकों को सतर्क रहने और बिजली के टूटे तारों से दूर रहने के निर्देश दिए हैं।

देश के पश्चिमी हिस्से कैलिफोर्निया में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने के कारण तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि सैन फ्रांसिस्को में भारी बारिश दर्ज की गई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *