कैंसर जंग के बीच हिना खान ने की रॉकी संग शादी

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा हिना खान ने कैंसर से लड़ाई के बीच अपने लंबे समय से साथी रहे रॉकी जायसवाल संग गुपचुप शादी कर ली है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हिना खान ने इस खबर को सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया। शादी की तस्वीरों में दोनों बेहद सादगी और भावनाओं से भरे नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस की भावनाएं भी जुड़ गई हैं।

हिना ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “दो अलग जहानों को जोड़कर हमने एक दुनिया बना ली है… आज से हम एक-दूसरे के हो गए हैं।” हिना ने ओपल ग्रीन साड़ी और सिल्वर चुन्नी में अपने ब्राइडल लुक को बेहद सटल रखा, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। वहीं, रॉकी ऑफ वाइट शेरवानी में बेहद ग्रेसफुल नजर आए। इस निजी समारोह में करीबी लोगों की मौजूदगी रही और किसी भी तरह की दिखावेबाज़ी से परे रहा ये खास पल।

गौरतलब है कि हिना खान इन दिनों कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं, ऐसे में शादी की ये खबर उनके लिए और उनके फैंस के लिए भावनात्मक राहत लेकर आई है। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को दुआएं दे रहे हैं और हिना की जिंदादिली की सराहना कर रहे हैं। उनकी यह नई शुरुआत उनके संघर्ष और प्रेम दोनों का प्रतीक बन गई है।

ताज़ा खबर

50 रिटायर नहीं हुए रोहित-विराट, आईसीसी ने मानी गलती

दिल्ली में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा

रणबीर कपूर: सोनम कपूर के पहले हीरो से सुपरस्टार तक

भारत पर अमेरिकी आरोप: रूसी तेल से अरबों का मुनाफा