संक्रमण में बंगाल देश में तीसरे स्थान पर

नई दिल्ली: भारत में कोविड संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर तेजी से चढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4866 तक पहुंच चुकी है। राज्यवार आंकड़ों में पश्चिम बंगाल तीसरे स्थान पर है, जहां वर्तमान में 538 सक्रिय मरीज हैं। सिर्फ 24 घंटे में यहां 106 नए मामले सामने आए हैं।

संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। केरल 1477 मामलों के साथ सबसे ऊपर है, उसके बाद दिल्ली में 562 और फिर बंगाल का स्थान आता है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में भी संख्या बढ़ रही है। 24 घंटे में देश में कोविड से सात लोगों की मौत दर्ज की गई है। हाल ही में किए गए मॉक ड्रिल और स्वास्थ्य मंत्रालय की तैयारियों को लेकर सरकार ने भरोसा जताया है कि अस्पतालों में सभी आवश्यक सुविधाएं और दवाएं उपलब्ध हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने नए कोविड स्ट्रेन को लेकर आंशिक चिंता जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके लक्षण सामान्य सर्दी, खांसी और बुखार जैसे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। डॉक्टरों की सलाह है कि नागरिक सतर्क रहें, लेकिन घबराएं नहीं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को निगरानी बढ़ाने और समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ताज़ा खबर

ईरान में फंसे छात्र, MEA पर कांग्रेस का तीखा वार

पुणे पुल हादसे पर पीएम मोदी ने ली जानकारी, फडणवीस से की बात

BCCI ने घरेलू क्रिकेट शेड्यूल 2025-26 किया जारी

राफाल विध्वंस पर पाकिस्तान का दावा झूठा: दसॉ