भारत की रफ्तार बनी मिसाल, IMF ने जताया भरोसा

भारत की इकोनॉमी एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी मजबूती का संकेत दे रही है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) की ताज़ा ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की आर्थिक विकास दर 2025 में 6.7% और 2026 में 6.4% रहने का अनुमान है। यह तेजी अमेरिका और चीन जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से भी आगे है, जो वैश्विक टैरिफ और भू-राजनीतिक तनावों के बीच धीमी रफ्तार से बढ़ रही हैं।

IMF के मुताबिक, भारत की स्थिर ग्रोथ दर का श्रेय सरकार द्वारा किए गए संरचनात्मक सुधारों, मजबूत खपत और सार्वजनिक निवेश में वृद्धि को जाता है। IMF अनुसंधान विभाग की प्रमुख डेनिज इगन ने प्रेस वार्ता में कहा, “भारत की वृद्धि दर आश्चर्यजनक रूप से स्थिर रही है। यह देश सुधारों की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।” रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में औसतन 4.1% की वृद्धि का अनुमान है, जो भारत की तुलना में काफी कम है।

दूसरी ओर, चीन की 2025 में ग्रोथ रेट 4.8% और 2026 में 4.2% रहने की उम्मीद है, जबकि अमेरिका का प्रदर्शन भी सीमित रह सकता है। ऐसे में भारत की इकोनॉमी न केवल विकासशील देशों में बल्कि वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भी तेज़ रफ्तार से आगे बढ़ रही है। IMF ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारत का प्रदर्शन वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद सुदृढ़ बना हुआ है, जो देश को निवेश और व्यापार के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाता है।

 

ताज़ा खबर

भारत-रूस साझेदारी को नई मजबूती देगा जयशंकर का मास्को दौरा

कपिल शर्मा: सलमान के सामने क्यों थम गई जुबान

सरकार देगी नई नौकरी पर 15 हजार का बोनस

खेसारी लाल यादव ने साधा निशाना: “पाप धोने की मशीन नहीं हैं प्रेमानंद जी”