एअर इंडिया की 7 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर रद्द

नई दिल्ली: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एअर इंडिया की परिचालन स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। आज, 17 जून को एयरलाइन ने एक साथ सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया। इनमें दिल्ली से दुबई, वियना और पेरिस, मुंबई से सैन फ्रांसिस्को, बेंगलुरु से लंदन, लंदन से अमृतसर और अहमदाबाद से लंदन की उड़ानें शामिल हैं।

कंपनी ने इन उड़ानों के रद्द होने के पीछे विभिन्न कारण बताए हैं। अहमदाबाद-लंदन उड़ान AI159 को विमान की अनुपलब्धता के कारण रद्द किया गया, जबकि दिल्ली-पेरिस उड़ान AI143 तकनीकी खराबी की वजह से नहीं उड़ सकी। लंदन से अमृतसर आने वाली AI170 उड़ान को ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र बंद होने की वजह से रोक दिया गया।

एअर इंडिया ने यात्रियों से हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। कंपनी ने कहा है कि यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों, होटल में ठहराव और पूर्ण रिफंड या रीशेड्यूलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही यह आश्वासन भी दिया गया है कि यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

ताज़ा खबर

भारत में दुर्लभ धातुओं की भरमार, फिर भी चीन पर निर्भर क्यों?

AI के ज़रिए इजराइल ने ईरान में परमाणु वैज्ञानिकों को मारा

एअर इंडिया की 7 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर रद्द

लीड्स टेस्ट में बल्लेबाज़ों को राहत, टीम इंडिया को नई उम्मीद