सैलाब में बह गया स्कूल! शिक्षक की सूझबूझ से बची 1,000 से अधिक बच्चों की जान

सैलाब में बह गया स्कूल! शिक्षक की सूझबूझ से बची 1,000 से अधिक बच्चों की जान

नेपाल में भीषण ग्लेशियर टूटने और अचानक आई बाढ़ की तबाही के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जान बचाकर एक मिसाल कायम की है। त्रिशूली घाटी के त्रिभुवन त्रिशूली सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेंद्र दवाडी ने नदी का जलस्तर बढ़ते ही बिना समय गंवाए स्कूल का सायरन बजवाकर सभी कक्षाओं को खाली करवा दिया। उनके इस त्वरित फैसले के कुछ ही देर बाद तांडव मचाती बाढ़ पूरे स्कूल भवन को बहा ले गई। जहाँ हजारों बच्चों की जान बच गई, वहीं दुर्भाग्य से एक शिक्षक संतोष परियार और केयरटेकर सुल्तान लामा पानी के तेज बहाव में बह गए। आज पूरा देश प्रधानाध्यापक राजेंद्र दवाडी को ‘हीरो’ मान रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *