ज्ञानेश कुमार मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम! जल्द सुनवाई के लिए तैयार हुआ शीर्ष अदालत
September 29, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच उनके खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई के लिए सहमत हो गया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की पीठ अगले हफ्ते इस संवेदनशील मामले पर सुनवाई करेगी।
आरोप है कि उन्होंने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया में संविधान के अनुच्छेद 324 और 2023 के कानून का उल्लंघन कर अकेले फैसला लिया। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के बाद से इस मुद्दे पर देश भर में राजनीतिक घमासान जारी है और विपक्षी दल लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
