सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगी रोक! केंद्र सरकार ला रही है नया सख्त कानून
September 30, 2026

केंद्र सरकार 18 साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी लगाने की तैयारी में है। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी (IT) नियमों में संशोधन करने की योजना बनाई जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट बनाने पर कानूनी रोक लगाई जा सकती है। हालांकि, शैक्षणिक वेबसाइटों के उपयोग के लिए माता-पिता की सहमति का प्रावधान बरकरार रहेगा।
