कांग्रेस में लौटेंगे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री! शंकरसिंह वाघेला का बड़ा फैसला
September 30, 2026

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला एक बार फिर कांग्रेस में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के मुख्य उद्देश्य से ही वह पार्टी में दोबारा शामिल हो रहे हैं।
हालांकि, उनकी वापसी पर अंतिम फैसला कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा। साल 2017 में कांग्रेस छोड़ने वाले वाघेला की लगभग 10 साल बाद वापसी को लेकर राजनीतिक हलकों में सरगर्मी बढ़ गई है।
