“यह बंगाल आपका है…”: ईडन गार्डंस में मुख्यमंत्री से मिले सम्मान पर भावुक हुईं तसलिमा नसरीन, जानिए क्या कहा?

“यह बंगाल आपका है…”: ईडन गार्डंस में मुख्यमंत्री से मिले सम्मान पर भावुक हुईं तसलिमा नसरीन, जानिए क्या कहा?

कोलकाता में वापसी और ईडन गार्डंस में महालया के भव्य आयोजन के दौरान मिले गर्मजोशी भरे स्वागत से प्रसिद्ध बांग्लादेशी लेखिका तसलिमा नसरीन बेहद अभिभूत हैं। राजनीतिक बदलाव के बाद कोलकाता द्वारा उन्हें बाहें फैलाकर अपनाए जाने और ईडन गार्डंस में मिले सम्मान को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट साझा की है, जिसमें मुख्यमंत्री के प्रति उन्होंने गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है।

फेसबुक पोस्ट में तसलिमा ने लिखा कि पूजा के दौरान कोलकाता में न रह पाने के मलाल के चलते उन्होंने ईडन गार्डंस में महालया का यह भव्य कार्यक्रम देखने का फैसला किया। दोस्तों के साथ मिलकर उन्होंने कार्यक्रम देखने की योजना बनाई थी, लेकिन तभी उन्हें संदेश मिला कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि वह उनके पास बैठें। मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात के दौरान उन्हें मुख्यमंत्री का व्यवहार सबसे अधिक आत्मीय और स्नेहपूर्ण लगा।

तसलिमा ने बताया कि ड्रोन शो के दौरान मुख्यमंत्री ने खुद उनके पास आकर उनका हालचाल जाना और पूछा कि क्या उन्हें सब कुछ अच्छा लग रहा है। कार्यक्रम के अंत में जब मुख्यमंत्री विदा ले रहे थे, तब उन्होंने तसलिमा के पास आकर झुककर नमस्कार किया और कहा, “बार-बार आइए, बार-बार आइए, बार-बार आइए, यह बंगाल आपका है।” मुख्यमंत्री के इन शब्दों ने पिछले 32 वर्षों से निर्वासन का जीवन जी रही लेखिका को स्तब्ध कर दिया। उन्होंने लिखा कि आज तक दोनों बंगाल के किसी भी राजनेता या सरकार ने उन्हें इस तरह का अधिकार या भरोसा नहीं दिया था। इस असीम अपनेपन ने उनका दिल भर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *