रद्द होंगे 1.58 करोड़ राशन कार्ड! लाभार्थियों के लिए जारी हुआ जरूरी नोटिस
September 29, 2026

केंद्र सरकार करीब 1.58 करोड़ लाभार्थियों के राशन कार्ड अस्थायी रूप से निष्क्रिय करने की तैयारी में है। यह कार्रवाई उन कार्डधारकों पर की जा रही है जिन्होंने पिछले छह महीनों से राशन नहीं लिया है।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से फर्जी, मृत या अपात्र लाभार्थियों को हटाने के लिए यह कदम उठाया गया है। ई-केवाईसी और फ़ील्ड सत्यापन पूरा करने के बाद प्रभावित उपभोक्ता तीन महीने के भीतर अपना कार्ड फिर से चालू करवा सकते हैं।
