ट्रम्प की चेतावनी: “ममदानी मेयर बने तो फंड रोक दूंगा”

न्यूयॉर्क में मेयर चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। ताज़ा सर्वेक्षणों में डेमोक्रेट उम्मीदवार जौहरान ममदानी आगे चल रहे हैं, जिससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प खासे नाराज़ दिखे। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “अगर जौहरान ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर बने, तो मैं शहर का सारा फंड रोक दूंगा।” उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि वे ममदानी के बजाय डेमोक्रेट उम्मीदवार एंड्रू कुओमो को वोट दें।

ट्रम्प ने कहा, “न्यूयॉर्क मेरा पहला घर है, लेकिन अगर कम्युनिस्ट ममदानी मेयर बने, तो यह शहर कभी सफल नहीं होगा।” उनके इस बयान ने चुनावी बहस को और तीखा कर दिया है। इससे पहले भी ट्रम्प कई बार डेमोक्रेट उम्मीदवारों को निशाना बना चुके हैं, लेकिन इस बार उनका फंड रोकने का बयान राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर रहा है।

33 वर्षीय ममदानी का जन्म युगांडा में हुआ था। उनके पिता महमूद ममदानी गुजरात से हैं और मां प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक मीरा नायर हैं। वर्तमान में वे न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में रहते हैं, जहां बड़ी संख्या में दक्षिण एशियाई समुदाय निवास करता है। चुनाव प्रचार में ममदानी ने सस्ते भोजन, वस्त्र और आवास को अपनी प्रमुख प्राथमिकताएं बताया है, जिससे वे आम नागरिकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।