परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 816 होगी, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 120 सीटें

परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 816 होगी, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 120 सीटें

केंद्र सरकार के प्रस्ताव के अनुसार, परिसीमन प्रक्रिया के बाद लोकसभा की कुल सीटों की संख्या मौजूदा 543 से बढ़कर 816 हो जाएगी। इस नए फॉर्मूले के तहत सदन की अधिकतम क्षमता 850 तक करने का प्रावधान है। संसदीय क्षेत्रों की सीमाएं 2011 की जनगणना के आधार पर तय की जाएंगी, जबकि राज्यों के बीच सीटों का अनुपात 1971 की जनसंख्या के अनुसार सुरक्षित रखा जाएगा ताकि आबादी नियंत्रण करने वाले राज्यों को नुकसान न हो।

इस बदलाव के बाद उत्तर प्रदेश 120 सीटों के साथ देश में सबसे आगे होगा। महाराष्ट्र में 72, पश्चिम बंगाल में 63, बिहार में 60 और तमिलनाडु में 59 सीटें होंगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 43, कर्नाटक में 42, गुजरात में 39, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में 38-38 सीटें प्रस्तावित हैं। छोटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाएगा, जिसमें अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा की सीटें बढ़कर तीन-तीन हो जाएंगी।

इस परिसीमन कवायद का मुख्य उद्देश्य 2029 के आम चुनावों से पहले लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करना है। सरकार का मानना है कि यह कदम समावेशी लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और निर्णायक निर्णय है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *