दिल्ली एमसीडी सदन में ‘आप’ पार्षदों का प्रदर्शन, प्रदूषण और विकास कार्यों पर उठाए सवाल

दिल्ली एमसीडी सदन में ‘आप’ पार्षदों का प्रदर्शन, प्रदूषण और विकास कार्यों पर उठाए सवाल

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने मास्क पहनकर वायु प्रदूषण और बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग के नेतृत्व में पार्षदों ने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है, लेकिन प्रभावी कदम उठाने के बजाय आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने सिविक सेंटर में लगी एंटी स्मॉग गन के खराब होने पर भी सवाल उठाए।

पार्षदों ने वार्डों के विकास बजट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रत्येक पार्षद को दो करोड़ रुपये देने की घोषणा के बावजूद अब तक केवल 75 लाख रुपये ही जारी किए गए हैं। बजट की कमी से वार्डों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा, कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी और कूड़ा प्रबंधन की समस्याओं को लेकर भी सदन में तीखी बहस हुई।

प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने निगम कार्यालय में भाजपा के प्रचार-प्रसार पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी संसाधनों का उपयोग राजनीतिक दल के प्रचार के लिए किया जा रहा है, जबकि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। पार्षदों ने मांग की कि सरकार प्रदूषण नियंत्रण और जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही तय करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *