एशियन गेम्स में भारत का ऐतिहासिक जलवा! निशानेबाजी में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास
September 29, 2026

जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की व्यक्तिगत ‘ट्रैप’ स्पर्धा में भारत के लिए इस इवेंट का पहला ऐतिहासिक गोल्ड मेडल हासिल किया।
व्यक्तिगत स्वर्ण के अलावा नीरू ने टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीता। नीरू, असीमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
