एशिया कप 2025: छक्कों से नंबर वन बन सकते हैं सूर्यकुमार

एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है और इस बार सबकी निगाहें भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर टिकी हैं। सूर्या के पास टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। अभी तक यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जादरान के नाम है, जिन्होंने 8 मैचों में 13 छक्के लगाए हैं।

टीम इंडिया के लिए इस सूची में अब तक रोहित शर्मा (12 छक्के) और विराट कोहली (11 छक्के) टॉप पर रहे हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 5 मैचों में 8 छक्कों के साथ आठवें स्थान पर हैं। उन्हें केवल 6 और छक्कों की जरूरत है, जिससे वे सभी दिग्गजों को पछाड़कर नंबर वन बन सकते हैं। हालांकि उनकी टक्कर अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज से होगी, जिनके नाम 12 छक्के दर्ज हैं और वे इस बार टूर्नामेंट में खेल भी रहे हैं।

सूर्या के लिए यह टूर्नामेंट खास महत्व रखता है क्योंकि वे चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। आईपीएल के दौरान स्पोर्ट्स हर्निया से जूझने के बाद उन्होंने जर्मनी में सर्जरी करवाई थी और अब पूरी तरह फिट लौटे हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सूर्या अपने नैचुरल गेम पर टिके रहे तो उनके लिए छक्कों का यह रिकॉर्ड हासिल करना मुश्किल नहीं होगा। फैंस भी इस मुकाबले को लेकर रोमांचित हैं।