बाइक पर पीछे बैठने वाले ने नहीं लगाया हेलमेट तो कटेगा चालान
September 29, 2026

UP में अब बाइक पर पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। नियम का उल्लंघन करने पर वाहन का सीधा ऑनलाइन ई-चालान काटा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की ई-चालान प्रणाली में इसके लिए नया विकल्प जोड़ दिया गया है। इससे पहले केवल बाइक चलाने वाले के हेलमेट न पहनने पर चालान का प्रावधान था, लेकिन अब पीछे बैठे व्यक्ति के बिना हेलमेट पकड़े जाने पर भी वाहन मालिक पर जुर्माना लगेगा।
