PM मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके साइप्रस दौरे के दौरान राजधानी निकोसिया में साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III” से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रदान किया। पीएम मोदी इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले दुनिया के 23वें नेता बने हैं। यह सम्मान दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है।

सम्मान को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं है, बल्कि यह भारत के 140 करोड़ नागरिकों का है। यह हमारे साझा मूल्यों, सांस्कृतिक संबंधों और वैश्विक शांति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मैं इसे भारत और साइप्रस की मित्रता, समझ और सहयोग को समर्पित करता हूं।” उन्होंने कहा कि भारत-साइप्रस की साझेदारी आने वाले वर्षों में और अधिक मजबूत होगी, जो वैश्विक स्थिरता में योगदान देगी।

अपने तीन देशों के दौरे की शुरुआत में साइप्रस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद उन्होंने व्यापारिक प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और व्यापार, निवेश और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। यह यात्रा भारत और साइप्रस के बीच नई आर्थिक और राजनीतिक ऊंचाइयों की ओर इशारा कर रही है।

ताज़ा खबर

भारत का परमाणु भंडार 180 पार, SIPRI रिपोर्ट में खुलासा

Air India दुर्घटना: इंश्योरेंस क्षेत्र में सबसे बड़ा क्लेम

शुरुआत में डांस-फाइट में कमजोर थे शाहरुख: जॉनी

लैरी एलिसन ने बेजोस को पछाड़ा, बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर