ट्रंप का बयान: “अफगानिस्तान ने बगराम एयरबेस नहीं लौटाया तो बुरे नतीजे होंगे”
वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को चेतावनी दी कि यदि अफगानिस्तान बगराम एयरबेस अमेरिका को वापस नहीं करता, तो “बुरी चीजें” हो सकती हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर लिखा, “अगर अफगानिस्तान ने बगराम एयरबेस उन लोगों को वापस नहीं किया जिन्होंने इसे बनाया, यानी अमेरिका को, तो बुरी चीजें होने वाली हैं।”
ट्रंप ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका इस मसले पर अफगानिस्तान से बातचीत कर रहा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ज़रूरत पड़ने पर सैनिकों को भेजकर बेस दोबारा कब्ज़े में लिया जा सकता है, हालांकि उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा, “हम इस बारे में बात नहीं करेंगे।” विशेषज्ञों के अनुसार, बगराम एयरबेस को फिर से सुरक्षित करने के लिए दस हज़ार से अधिक सैनिकों और आधुनिक वायु रक्षा प्रणाली की आवश्यकता होगी।
अमेरिकी सेना के 2021 में अफगानिस्तान से हटने के बाद तालिबान ने बगराम समेत सभी ठिकानों पर कब्ज़ा कर लिया था। अफगान अधिकारियों ने अब तक किसी भी तरह की अमेरिकी पुनः तैनाती का विरोध किया है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि अमेरिका ने बगराम पर दोबारा नियंत्रण पाने की कोशिश की तो यह “पुनः आक्रमण” जैसा दिखेगा और क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा सकता है।
- desk
- शादी के बाद संतान न होने पर पति ने कराई जांच, मेडिकल रिपोर्ट ने खोल दी छिपाए गए सच की पोल! April 21, 2026
- चलती ट्रेन से दो साल की मासूम का अपहरण, बुर्का पहने महिलाओं ने वारदात को दिया अंजाम April 21, 2026
- भारत के 'गाली इंडेक्स' में दिल्ली टॉप पर, क्या भाषा बन रही है सामाजिक बीमारी? April 21, 2026
- चिता से उठकर भाग निकला शख्स, अंतिम संस्कार के बीच मच गई भारी अफरातफरी April 21, 2026
- गलत खान-पान से बढ़ रहा है पित्त की थैली में पथरी का खतरा, इन 5 चीजों से आज ही बना लें दूरी! April 21, 2026
