दीपिका पादुकोण ने पिता के लिए शुरू की ‘बैडमिंटन फॉर ऑल’
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने पिता और बैडमिंटन लीजेंड प्रकाश पादुकोण के 70वें जन्मदिन को यादगार बनाते हुए एक भावनात्मक संदेश के साथ एक खास पहल का एलान किया। उन्होंने ‘बैडमिंटन फॉर ऑल’ नामक एक राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसका मकसद खेल को हर उम्र, वर्ग और शहर के लोगों तक पहुंचाना है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पापा, 70 साल की उम्र में भी आपका बैडमिंटन के प्रति जुनून प्रेरणादायक है।”
इस पहल के तहत दीपिका द्वारा स्थापित पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन (PSB) पहले ही देश के 18 शहरों में 75 से अधिक कोचिंग सेंटर्स शुरू कर चुका है। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, जयपुर और पुणे जैसे शहर शामिल हैं। अब लक्ष्य है कि साल के अंत तक 100 और अगले तीन वर्षों में 250 सेंटर स्थापित किए जाएं। इन केंद्रों में उम्र या अनुभव की परवाह किए बिना, सभी को एक समान, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रकाश पादुकोण की देखरेख में संचालित यह कार्यक्रम न केवल युवाओं को बैडमिंटन से जोड़ रहा है, बल्कि नए कोचों को प्रशिक्षित कर उन्हें करियर बनाने का अवसर भी दे रहा है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से भारत में बैडमिंटन को एक नई दिशा मिलेगी। खेल के क्षेत्र में दीपिका का यह योगदान बताता है कि बेटियां केवल नाम ही नहीं, बल्कि काम से भी पिता का गौरव बढ़ा सकती हैं।
- desk
- शादी के बाद संतान न होने पर पति ने कराई जांच, मेडिकल रिपोर्ट ने खोल दी छिपाए गए सच की पोल! April 21, 2026
- चलती ट्रेन से दो साल की मासूम का अपहरण, बुर्का पहने महिलाओं ने वारदात को दिया अंजाम April 21, 2026
- भारत के 'गाली इंडेक्स' में दिल्ली टॉप पर, क्या भाषा बन रही है सामाजिक बीमारी? April 21, 2026
- चिता से उठकर भाग निकला शख्स, अंतिम संस्कार के बीच मच गई भारी अफरातफरी April 21, 2026
- गलत खान-पान से बढ़ रहा है पित्त की थैली में पथरी का खतरा, इन 5 चीजों से आज ही बना लें दूरी! April 21, 2026
