गांधी जयंती पर क्यों रहता है ड्राई डे? जानें शराब दुकानें बंद रहने की असली वजह
October 2, 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देशभर में ‘ड्राई डे’ का पालन किया जाता है। इस अवसर पर सभी शराब दुकानों, बार, पब और रेस्तरां में शराब की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह रोक रहती है।
महात्मा गांधी शराब को समाज के लिए एक बड़ी कुरुति मानते थे। उनका मानना था कि शराब परिवारों को बर्बाद करती है और गरीबी बढ़ाती है। इसी सोच के तहत उन्होंने नशामुक्ति को स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया था।
