आरजी कर केस में बड़ा मोड़! आनन-फानन में अंतिम संस्कार मामले की सीबीआई करेगी जांच

आरजी कर की अभया के जल्दबाजी में किए गए अंतिम संस्कार को लेकर दर्ज एफआईआर की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है। कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर 3 आईपीएस अधिकारियों को निलंबित करने के बाद मामले का प्रभार केंद्रीय एजेंसी ने संभाल लिया है।

इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए अभया की मां और बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ ने कहा कि अब न्याय की उम्मीद जगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिजनों की आपत्तियों के बावजूद पुलिस ने जबरन शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *