डेटिंग ऐप के जरिए हनीट्रैप का शिकार हुए बुजुर्ग, सुनसान जगह बुलाकर लूट लिए गहने और नकदी!

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए ‘हानीट्रैप’ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 69 वर्षीय वीरेंद्र भटनागर को अपना सब कुछ गंवाना पड़ा। एक अपराधी गिरोह ने उनके अकेलेपन का फायदा उठाकर उन्हें प्रेम जाल में फंसाया और सुनसान जगह बुलाकर जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट की। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्यार के बहाने बिछाया गया जाल
जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह ने ‘बेबी’ नाम के फर्जी प्रोफाइल का इस्तेमाल कर बुजुर्ग से संपर्क बढ़ाया था। 17 अप्रैल को मुलाकात के बहाने उन्हें एक एकांत फार्महाउस पर बुलाया गया, जहां पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट और डिजिटल लूट
बदमाशों ने बुजुर्ग की सोने की अंगूठी और चेन छीनने के बाद मोबाइल का पासवर्ड हासिल कर लिया। इसके बाद ‘फोन-पे’ के जरिए उनके खाते से 65 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए चार आरोपियों को दबोच लिया, हालांकि गिरोह के अन्य सदस्य अब भी फरार हैं।
एक झलक में
बिजनौर में डेटिंग ऐप के जरिए 69 वर्षीय बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसाकर लाखों की लूट।
सुनसान फार्महाउस में बंधक बनाकर मारपीट और ऑनलाइन ऐप के जरिए खाते से पैसे उड़ाए।
पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूट का सामान और नकदी बरामद।
डिजिटल युग में अनजान ऑनलाइन प्रोफाइल से सावधान रहने की पुलिस की सलाह।
