अगली पांच पीढ़ियों तक कोई गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेगा! कांग्रेस पर सपा नेता का करारा हमला

अगली पांच पीढ़ियों तक कोई गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेगा! कांग्रेस पर सपा नेता का करारा हमला

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों के लिए 150 सीटों पर दावा ठोकने वाली कांग्रेस पार्टी पर समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के इस दावे को ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ करार देते हुए चुनौती दी कि अगर दम है तो कांग्रेस अकेले 403 सीटों पर चुनाव लड़कर दिखाए।

सपा नेता ने तंज कसते हुए कहा कि ढाई दशक की राजनीति के बावजूद राहुल गांधी आज भी बैसाखियों के सहारे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आने वाली अगली पांच पीढ़ियों तक गांधी परिवार का कोई भी सदस्य देश का प्रधानमंत्री नहीं बन पाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *