संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी ने भाजपा संसदीय दल की कार्यकारी समिति के साथ की बैठक

संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी ने भाजपा संसदीय दल की कार्यकारी समिति के साथ की बैठक

संसद के विशेष सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर भाजपा संसदीय दल की कार्यकारी समिति के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए इसे सार्थक बातचीत बताया। हालांकि, बैठक में चर्चा किए गए विशिष्ट विषयों का आधिकारिक विवरण साझा नहीं किया गया है।

सोमवार से शुरू होने वाले इस विशेष सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर विचार करेगी। इसमें 132वां संविधान संशोधन विधेयक प्रमुख है, जो महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण और परिसीमन प्रक्रिया से संबंधित है। प्रधानमंत्री ने ‘नारी शक्ति वंदन संशोधन’ का पुरजोर समर्थन करते हुए इसे देश की जरूरत बताया है और महिलाओं को अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाने की दिशा में इसे एक बड़ा कदम करार दिया है।

प्रस्तावित विधेयक में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने और अगले 25 वर्षों तक सीटों के अनुपात को यथावत रखने का प्रावधान शामिल है। इस विधेयक को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। जहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित कई विपक्षी दलों ने इसका कड़ा विरोध किया है, वहीं दक्षिणी राज्यों के सांसदों से इस विधेयक को समर्थन मिल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *