तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी की सुरक्षा अब CRPF के हवाले, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई तैनाती

तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी की सुरक्षा अब CRPF के हवाले, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई तैनाती

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी, अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर और हजरत सुल्तान सिकंदर बादशाह औलिया दरगाह की सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने संभाल लिया है। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ ने यह आदेश 24 नवंबर को ‘कार्तिगई दीपम’ के दौरान पारंपरिक स्थान पर दीप न जलाए जाने की घटना के बाद दिया था।

सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए CRPF की एक कंपनी और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की टुकड़ियां मंदिर परिसर और पहाड़ी के रास्तों पर तैनात की गई हैं। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने पहाड़ी की तलहटी में इकट्ठा होकर केंद्रीय बलों का फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया। निवासियों का कहना है कि यह तैनाती उनके लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष का परिणाम है।

CRPF के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इलाके में सुरक्षा चौकियां बना दी गई हैं और वे उच्च अधिकारियों के आगामी निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मुस्लिम श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर दरगाह परिसर में भी जवानों को तैनात किया गया है। यह कदम धार्मिक अनुष्ठानों को सुचारू रूप से संपन्न कराने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *