सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की खबरों से बी-टाउन में हलचल

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर चर्चा में हैं। मंगलवार रात मुंबई में हुए एक इवेंट में वह अपने पति जहीर इकबाल के साथ नजर आईं। इवेंट में सोनाक्षी ने सफेद और लाल रंग के मिश्रण वाली ढीली अनारकली चूड़ीदार पहनी थी। बस, यहीं से सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें शुरू हो गईं।

कई नेटिज़न्स का दावा है कि अभिनेत्री ने जानबूझकर ढीले कपड़े चुने ताकि वह अपना बेबी बंप छिपा सकें। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि वह बार-बार दुपट्टे से पेट को ढकने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि, इस बारे में अब तक सोनाक्षी या उनके पति की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

फैन्स और मीडिया में चल रही इस चर्चा के बीच कुछ लोग इसे महज अफवाह मान रहे हैं। वे कहते हैं कि अभिनेत्री का फैशन चुनाव निजी पसंद हो सकता है। गौरतलब है कि सोनाक्षी और जहीर ने हाल ही में शादी की थी, जिसके बाद से ही उनकी निजी जिंदगी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।