दिल्ली में अगले साल खुलेंगे दो नए अस्पताल, स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

दिल्ली में अगले साल खुलेंगे दो नए अस्पताल, स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी सभी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गुणवत्ता मानकों के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। बैठक में कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले साल दिल्ली में दो नए अस्पताल खोले जाएंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुँचाने के उद्देश्य से 40 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर अगले महीने से काम करना शुरू कर देंगे। वर्तमान में दिल्ली में 415 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं और सरकार का लक्ष्य इनकी संख्या 1,100 तक पहुँचाने का है।

स्वास्थ्य के अलावा, शालीमार बाग में एक अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र भी विकसित किया जाएगा। यहाँ युवाओं को आधुनिक तकनीक और उद्योग की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा। 12वीं पास युवाओं के लिए आईटीआई की तर्ज पर तकनीकी पाठ्यक्रम और महिलाओं के लिए बेकरी, फैशन डिजाइनिंग व सिलाई जैसे अल्पकालिक रोजगारोन्मुख कोर्स शुरू किए जाएंगे, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *