दीपिका पादुकोण के ‘सेल्फ-केयर’ पोस्ट ने खींचा ध्यान
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने पेशेवर फैसलों और निजी पोस्ट को लेकर लगातार चर्चा में हैं। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से बाहर निकलने के बाद दीपिका का सोशल मीडिया पोस्ट ‘सेल्फ-केयर’ को लेकर वायरल हो रहा है। इस फिल्म में 8 घंटे की शिफ्ट और भाषा से जुड़ी शर्तें रखने पर उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया। हालांकि, इसके तुरंत बाद दीपिका ने अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म में जगह बना ली है।
सेल्फ-केयर को लेकर साझा की गई मिरर सेल्फी में दीपिका ने लिखा, “मेरे लिए सेल्फ-केयर का मतलब है रोज़मर्रा की छोटी-छोटी रस्में निभाना जो मुझे खुशी देती हैं।” तस्वीर में वह फेस मास्क लगाए नजर आ रही हैं और हल्की मुस्कान के साथ कैमरे में झांक रही हैं। उनका यह पोस्ट उनके प्रोफेशनल विवादों के बीच एक संतुलन और आत्मसंतोष का संकेत माना जा रहा है।
काम के मोर्चे पर अब दीपिका, अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की मैग्नम ओपस फिल्म AA22XA6 में दिखाई देंगी। फिल्म के मेकर्स ने एक वीडियो जारी कर उनका भव्य स्वागत किया है, जिसमें दीपिका तलवारबाज़ी करती और घोड़े पर सवार नज़र आती हैं। इस नए प्रोजेक्ट के जरिए दीपिका एक बार फिर अपने फैंस के बीच मजबूत वापसी करती दिख रही हैं।
- desk
- क्या आप भी गैस की आंच पर सीधे सेकते हैं रोटी? अनजाने में शरीर में पल रहा है कैंसर का खतरा! October 26, 2026
- 'राहुल गांधी के साथ रहकर सब अपरिपक्व हो गए!' खड़गे के बिगड़े बोल पर प्रह्लाद जोशी का करारा हमला! October 26, 2026
- इश्क करने की रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा! प्रेमी, उसके दोस्त और पिता को निर्वस्त्र कर घुमाया! October 26, 2026
- अल्बानिया में सरकार के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा! भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ राजधानी तिराना में उग्र प्रदर्शन October 26, 2026
- ज्योतिष शास्त्र में महा दुर्लभ 'परिवर्तन योग'! बृहस्पति और बुध की कृपा से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत October 26, 2026
