बुमराह चमके, जेसवाल की कैच মिस्ट्री से लड़खड़ाया भारत
लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट में टीम इंडिया की फील्डिंग और गेंदबाजी पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई भी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका। वहीं फील्डिंग में गिरते कैचों की भरमार रही — छह से ज़्यादा कैच छोड़े गए, जिनमें से तीन जेसवाल के हाथों से निकले। बुमराह चार बार शिकार से चूकते-चूकते रह गए, नहीं तो वह पहले ही पांच विकेट के आंकड़े को पार कर जाते।
इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर खत्म हुई, जब भारत ने पहली पारी में 471 बनाए थे। भारत को मजबूत स्थिति में होना चाहिए था, लेकिन घटिया गेंदबाज़ी और लचर फील्डिंग ने स्थिति पलट दी। बुमराह के 14वें टेस्ट ‘फाइव-फर’ ने थोड़ी राहत ज़रूर दी, जिससे उन्होंने कपिल देव की बराबरी की। खास बात यह रही कि यह उनका 12वां विदेशी धरती पर पांच विकेट का कारनामा था — जो कि किसी भी एशियाई गेंदबाज़ के लिए एक अनूठी उपलब्धि है।
दूसरी पारी में भारत की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। पहली पारी में शतक जड़ने वाले यशस्वी जेसवाल मात्र चार ओवर में चलते बने। हालांकि राहुल और साई सुधर्शन ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन सुधर्शन के आउट होते ही फिर से दबाव बढ़ गया। अब सबकी निगाहें राहुल और शुभमन गिल की साझेदारी पर टिकी हैं, जो भारत को मैच में वापस ला सकती है।
- desk
- क्या आप भी गैस की आंच पर सीधे सेकते हैं रोटी? अनजाने में शरीर में पल रहा है कैंसर का खतरा! October 26, 2026
- 'राहुल गांधी के साथ रहकर सब अपरिपक्व हो गए!' खड़गे के बिगड़े बोल पर प्रह्लाद जोशी का करारा हमला! October 26, 2026
- इश्क करने की रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा! प्रेमी, उसके दोस्त और पिता को निर्वस्त्र कर घुमाया! October 26, 2026
- अल्बानिया में सरकार के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा! भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ राजधानी तिराना में उग्र प्रदर्शन October 26, 2026
- ज्योतिष शास्त्र में महा दुर्लभ 'परिवर्तन योग'! बृहस्पति और बुध की कृपा से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत October 26, 2026
